अपनी ही बहु से चल रहे थे अवैध संबंध, पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

KNEWS DESK- यूपी के बदायूं में एक पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया| महिला ने बताया कि उसका पति अपनी ही बहु के साथ अवैध सम्बन्ध रखता था|  इसलिए ही उसने अपने पति की जान ले ली| अब पत्नी पुलिस की हिरासत में है|

अपने पति के अपनी बहु के साथ चल रहे अवैध संबंध से महिला काफी तंग आ चुकी थी| इसलिए महिला ने कुल्हाड़ी से वार करके अपने पति को मौत के घाट उतार दिया|ये घटना बिल्सी थानाक्षेत्र के साहबगंज की है| आपको बता दें कि 14 अगस्त को तेजेंद्र अपने घर के बाहर सो रहा था| उसी वक्त किसी ने कुल्हाड़ी से उसका गला काटकर हत्या कर दी|

सुचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची| परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ने तेजेंद्र की हत्या कर दी है| पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तब शक मृतक की पत्नी पर हुआ| सख्ती से पूछे जाने पर मृतक की पत्नी मिथिलेश ने अपना जुर्म कबूल लिया| पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया| अब महिला को जेल भेज दिया गया है|

बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पत्नी ने ही अपने पति की पुत्रवधु से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की है| फिलहाल इस मामले की जांच लगातार चल रही है| बहु से भी पूछताछ की जा रही है|

About Post Author