यूट्यूब चैनल के जरिए 2 साल में कमाएं 1 करोड़ 20 लाख रुपए, पड़ोसी ने जलन में करी शिकायत

KNEWS DESK-  यूपी के बरेली का रहने वाला तस्लीम खान नाम का एक यूट्यूबर जिसके चैनल का नाम ट्रेडिंग हब 3.0 है| इस शख्स पर गलत तरीके से करोड़ो रुपए कमाने का आरोप लगाया गया है|जिसके चलते इनकम टैक्स विभाग ने तस्लीम के घर पर छापा मारा और 24 लाख रूपए बरामद किए हैं|

जानकारी के अनुसार तस्लीम खान दो साल से अपना एक यूट्यूब चैनल चला रहा है| उस पर लगे आरोप के बारे में उसके भाई फिरोज का मानना है, एक सोची-समझी साजिश के तहत झूठा आरोप लगाकर उनके भाई को फंसाया जा रहा है| बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला तस्लीम अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर बाजार से जुड़े वीडियो ही शेयर करता है| तस्लीम का भाई यूट्यूब चैनल का मैनेजर फिरोज ने बताया कि चैनल से अब तक एक करोड़ 20 लाख की कमाई हो चुकी है|

इस घटना को लेकर फिरोज ने कहा कि एक करोड़ 20 लाख में से हमने 40 लाख का इनकम टैक्स भी जमा कराया है| मैंने और मेरे भाई ने कोई भी गलत काम नहीं किया है और न कर रहे हैं| हम अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं| इससे हमें अच्छी आमदनी होती है| बस यही सच्चाई है|

यूट्यूबर तस्लीम खान के पिता मौसम खान का कहना है कि 16 जुलाई को इनकम टैक्स की टीम आई थी| उन्होंने जांच की जांच में मेरा बेटा निर्दोष पाया गया है| उसकी कंपनी के सभी डॉक्यूमेंट्स भी सही हैं| बेटे का यूट्यूब चैनल काफी समय से चल रहा है| चैनल से हमने बहुत पैसा कमाया है| इस पैसे से बेटे ने अपने कारोबार को और आगे बढ़ाया| जिससे कुछ पड़ोसी नाखुश रहने लगे और उन्होंने शिकायत कर दी| ये छापेमारी एक सोची-समझी साजिश है| तस्लीम की मां भी इस आरोप को गलत बता रही हैं|

तस्लीम से पूछताछ की जा रही है और उनके प्रॉपर्टी, चैनल की जांच पड़ताल हो रही है साथ ही 24 लाख कैश को भी जब्त कर लिया गया है|

 

About Post Author