पूरनपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को किया संबोधित

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह चौहान

पीलीभीत। एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत जनपद पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूरनपुर रामलीला मैदान ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी दमखम के साथ लगी हुई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज पूरनपुर पहुंचेगे।वह रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी शेलेंन्द्र गुप्ता के समर्थन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान ग्राउंड में पहुंचे। जहां उन्होंने पूरनपुर नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर पूरनपुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। जहां तमाम संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

 

About Post Author