बसपा प्रत्याशी मनोरमा देवी ने जुलूस निकालकर दिखाई ताकत

रिपोर्ट- द्विजेन्द्र मिश्रा

उन्नाव,शुक्लागंज– बहुजन समाज पार्टी ने गंगाघाट नगर पालिका में मनोरमा देवी को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। मनोरमा देवी पूर्व प्रधान गंगासागर की पत्नी है। बातचीत में गंगा सागर ने बताया कि उन्होंने अपने समय में क्षेत्र का खूब विकास किया। नगर में वह बराबर जन संपर्क कर रहे हैं। नगर की जनता विकास चाहती है।

 

विगत वर्षों में विभिन्न पार्टियों के नगर पालिका अध्यक्ष रहे लेकिन उन्होंने विकास नहीं किया। जिस कारण नगर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हाथी वाले खाने पर मोहर लगाकर उनकी पत्नी मनोरमा को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजई बनाएं। जिससे वह नगर में खूब विकास कर सके। मनोरमा देवी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारी जुलूस निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। नगर की जनता ने भी मनोरमा देवी को समर्थन देने की बात कही।

About Post Author