महाराष्ट्र सीएम एकनाथ पहुंचे अयोध्या के कारसेवकपुरम, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को किया 11 करोड़ रुपये का चेक समर्पित

रिपोर्ट – आरपी सिंह

उत्तर प्रदेश- अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं| 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है| रामोत्सव की तैयारियों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे अयोध्या पहुंचे| श्रीकांत शिंदे ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा| श्रीकांत शिंदे ने इसे महाराष्ट्र की जनता और राम भक्तों की ओर से छोटा सा योगदान बताया और कहा कि आज उनकी पीढ़ी के सामने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है|

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु ग्यारह करोड़ रूपये का चेक समर्पित

अयोध्या महाराष्ट्र के मंत्री श्रीकांत शिंदे,उदयसावंत ने आज अयोध्या पंहुच कर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व महाराष्ट्र राज्य की तरफ से व शिव सैनिकों की तरफ से कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चम्पतराय को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु ग्यारह करोड़ रूपये का चेक समर्पित किया।

श्रीकांत शिंदे ने कहा एक छोटा सा सहयोग राम भक्तों की ओर से 

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि ये एक छोटा सा सहयोग महाराष्ट्र की तमाम जनता और राम भक्तों की ओर से राम मंदिर के निर्माण हेतु हैं | यह 11 करोड़ रुपये एक छोटा सा योगदान पार्टी की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपय राय को सौंपा है| बाला साहब ठाकरे ने कर सेवा की थी उन्होंने राम मंदिर के लिए बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी थी|आज हम सब शिव सैनिकों को खुशी है कि आज 500 वर्ष बाद भगवान राम अपने घर में विराजमान हो रहे हैं| भगवान श्रीराम को देश के कोने-कोने से उपहार के रूप में सोना चांदी हीरे जेवरात मिल रहे हैं आने वाली 22 तारीख को रामलला अपने घर में विराजमान होंगे |आज इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार व महाराष्ट्र की जनता की तरफ से 11 करोड़ रुपए राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र के महासचिव चंपत राय जी को दिया गया है|

About Post Author