Dunki Box Office Collection Day 17: शाहरुख खान की ‘डंकी’ की रफ़्तार हुई धीमी, 17वें दिन किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK- सुपरस्टार शाहरुख खान की डंकी इस समय थिएटर्स में लगी हुई है| फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी| मूवी का प्रभास की फिल्म सालार से क्लैश देखने को मिला| उसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया| हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आ रही है|

जानकारी के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन सभी भाषाओं में 3.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 211 करोड़ के आसपास हो गया है| हालांकि फिल्म के कलेक्शन को लेकर अभी तक ऑफिशियल आंकड़े नहीं आए हैं|

बता दें कि डंकी ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की है| फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार हो चुका है| फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स हैं| तापसी और शाहरुख खान की जोड़ी भी फैंस को पसंद आ रही है| विक्की कौशल की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई|

शाहरुख की साल 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुईं| उनकी फिल्म पठान और जवान को भी फैंस की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला| डंकी को भी फैंस ने प्यार दिया| बता दें कि डंकी के साथ सालार का क्लैश हुआ है| सालार लगातार कमाई कर रही है| फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं| प्रभास के फैंस के लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है| फिल्म ने 16 दिनों में तकरीबन 387 करोड़ की कमाई की है|

About Post Author