29 अगस्त को लखनऊ आएंगे भाजपा के नए अध्यक्ष ,संभालेंगे कार्यभार

29 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय जोरदार तरीके से होगा स्वागत

एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक होगा रोड शो जगह जगह पर प्रदेश अध्यक्ष जन सभा को भी करेंगे संबोधित

भाजपा मुख्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष

 

भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री प्रदेश पदाधिकारी करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार यानि 29 अगस्त को लखनऊ आएंगे और पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले नई टीम का गठन करेंगे। नई टीम में व क्षेत्रीय और जातीय बैलेंस पर तो फोकट करेंगे ही कुछ नए और युवा चेहरों को भी टीम में मौका देंगे। मेन बॉडी के गठन के अलावा मोर्चो का भी गठन जल्द करेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए 4 चेहरों को संगठन से करेंगे बाहर एके शर्मा दयाशंकर सिंह जेपीएस राठौर और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप होंगे संगठन से बाहर। भाजपा एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलती आई है इस वजह से माना जा रहा है कि जिन्हें सरकार में मंत्री बना दिया गया है उन्हें संगठन में जगह नहीं दी जाएगी। इनमें उर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा इस वक्त पार्टी के उपाध्यक्ष हैं वही सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर संगठन में महामंत्री परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी संगठन में उपाध्यक्ष हैं तो पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप भी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष हैं । सूत्रों के अनुसार टीम में सभी क्षेत्रों की सहभागिता होगी और जातीय संतुलन भी दिखेगा इस बार युवा चेहरों पर ज्यादा भरोसा किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। दरअसल केंद्र में ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग दोनों मंत्रालय एक ही मंत्री गिरिराज सिंह के पास है इसलिए यह माना जा रहा है कि यूपी में भी यह दोनों विभाग केशव प्रसाद मौर्य को दिया जा सकता है।

 

भाजपा सूत्रों ने बताया है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को दोपहर 2:30 बजे के करीब लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका स्वागत करेगा वहां से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक रोड शो करेंगे जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा और वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।
राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक है अपने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी में भाजपा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुख्यालय पहुंचने के बाद सबसे पहले संगठन का गठन करेंगे नई टीम तैयार करेंगे 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय क्षेत्रीय और राजनैतिक समीकरण को साधने की कोशिश करेंगे। अध्यक्ष के सामने एक नई चुनौती रहेगी सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का। ऐसा बताया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी सोमवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय आएंगे और उसके बाद सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे उसके अलावा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र चौधरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी टीम के गठन का बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के टीम का गठन करेंगे।

About Post Author