1,710 करोड़ रुपये की 90 परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यंनाथ और रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने 90 परियोजनाओं का शिलान्यास और 90 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और यूपी को एक बड़ी सौगात दी है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 1710 करोड़ रुपये की लोक निर्माण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य, स्मार्ट सिटी मिशन, सेतु निगम और सिंचाई समेत नौ विभागों की 180 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये 180 परियोजनाएं लखनऊ के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में सरकार पूरे प्रदेश में विकास करेगी और किसी मोर्चे पर पीछे नहीं रहेगी। गौरतलब है कि योगी सरकार लगातार जन मानस के लिए काम करती रही है और उसी राह में एक कदम ये भी है।

1700 करोड़ की पौने दो सौ योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजधानी और प्रदेश को करीब 1700 करोड़ रुपये की पौने दो सौ योजनाओं की सौगात दी। इनमें आउटर रिंग का पार्ट किसान पथ का लोकार्पण भी है। वहीं चरक फ्लाईओवर को भी आम जनमानस के लिए शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, स्वास्थ्य की योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। चौक में करीब चौबिस सौ मीटर से अधिक बने फ्लाईओवर को भी शुरू कर दिया जाएगा। करीब 142 करोड़ की लागत से बने से इस फ्लाईओवर के बनने से पुराने लखनऊ के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। जिन योजनाओं की सौगात दी जा रही है उनमें नगर निगम, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना की 352 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसी तरह पांच सौ करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। तीन सीएचसी, बच्चों का अस्पताल सहित बीस करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 280 करोड़ की लागत से बना किसान पथ जो सुलतानपुर पुर रोड से गोसाईगंज तक बना है, ये भाग आउटर रिंग रोड का है ,जो करीब 105 किमी. का है। इनमें गोमती नगर पर पिपराघाट पुल से शहीद पथ तक बायें, तटबंध पर चार लेन सड़क का निर्माण करीब 82.99 करोड़, समतामूलक चौराहे से अंबेडकर स्मारक होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग एवं उत्तर रेलवे लाइन के नीचे अद्योगामी सेतु का निर्माण करीब 60.32 करोड़, सीजी सिटी सुलतानपुर परोड योजना में निर्मित 19 एमएलडी एसटीपी परियोजना पर लागत करीब 67.46 करोड़। सीजी सिटी योजना में ही 352 ईडब्ल्यूएस तथा 512 एलआइजी भवन घर। देवपुर पारा आवास योजना में 19 मंजिले एसएमआइजी तथा एमआइजी भवन पर खर्च हुए 73 करोड़, पुराने लखनऊ में हुसैनाबाद क्षेत्र में समुचित विकास के लिए घंटाघर पार्क के तालाब में म्यूजिकल फांउटेन का निर्माण पर खर्च हुए 6.20 करोड़, पुराने लखनऊ हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास कार्यों में ऑडियो वीडियो साउंड शो आउटडोर प्रोजेक्टर सिस्टम पर खर्च हुए 7.20 करोड़, लखनऊ की विभिन्न झीलों, जैसे ऐशबाग योजना की यमुना झील, शारदा नगर योजना में रक्षा खंड उदयन की दो झील, काला पहाड़ झील को पुनर्जीवित करने पर 12.558 करोड़, बसंत कुंज योजना में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल व पीएम आवास योजना की चाभी भी दी जाएगी।

1720 करोड़ की 180 परियोजनाएं

  • आउटर रिंग का पार्ट किसान पथ का लोकार्पण 280 करोड़
  • चरक फ्लाईओवर को आम जनमानस के लिए शुरू किया जाएगा
  • करीब 142 करोड़ की लागत से बना है फ्लाईओवर
  • अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना की 352 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
  • तीन सीएचसी, बच्चों के अस्पताल सहित 20 करोड़ की परियोजनाएं
  • तटबंध पर चार लेन सड़क का निर्माण करीब 82.99 करोड़
  • उत्तर रेलवे लाइन के नीचे अद्योगामी सेतु का निर्माण करीब 60.32 करोड़
  • सीजी सिटी योजना में ही 352 ईडब्ल्यूएस और 512 एलआइजी भवन घर
  • देवपुर पारा आवास योजना में 19 मंजिले SMIG और MIG भवन पर खर्च हुए 73 करोड़
  • पुराने लखनऊ में म्यूजिकल फांउटेन का निर्माण पर खर्च हुए 6.20 करोड़
  • आउटडोर प्रोजेक्टर सिस्टम पर खर्च हुए 7.20 करोड़,
  • काला पहाड़ झील को पुनर्जीवित करने पर 12.558 करोड़

प्रदेश सरकार का बेहतरीन प्रयास
1,710 करोड़ रुपये की 180 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के माध्यम से ही आमजन के जीवन में बदलाव किया जा सकता है। प्रदेश सरकार बेहतरीन प्रयास कर रही है। याद करिए, 14 वर्षों तक लोगों ने प्रदेश को कहां पहुंचा दिया था। लेकिन अब हर क्षेत्र में यूपी सबको पछाड़ता नजर आ रहा है।

About Post Author