यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रत्याशी को समर्थन देने कल अमरोहा दौरे पर रहेंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव में 3 तरीक यानी कल अमरोहा के प्रत्याशी को समर्थन देते नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह। स्टार प्रचारक जनसभाओं के जरिए प्रत्याशियों को संजीवनी देने के लिए मतदाताओं को रिझाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरेंगे। इस सीट से उनका पुराना नाता रहा है।

मालूम रहे कि राजनाथ सिंह का नौगांवा विधानसभा क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। वह पिछले विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। एसपी पूनम ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम मिल गया है। वह तीन फरवरी को 11 बजे नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। स्थान चिन्हित किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया-
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि, तीन फरवरी को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे आएंगे है। उनकी जनसभा कहां होगी, स्थान चिन्हित किया जा रहा है।

About Post Author