बस्ती में नरेश उत्तम की हुंकार, बनेगी सपा की सरकार!

बस्ती के रूधौली में सम्पन्न हुई यात्रा

रूधौली (बस्ती):  यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में निकाली जा रही किसान नौजवान पटेल यात्रा आज सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में जनपद बस्ती की रूधौली विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई। इस दौरान नरेश उत्तम ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। किसानों व नौजवानों पर बोलते हुये उन्होने कहा कि आज किसान नौजवान सब परेशान हैं, गन्ना किसानों का करोड़ो रूपया बकाया है, सरकार कुछ ध्यान नहीं दे रही। यही हाल हमारे नौजवानों का भी है जिन्हें आज रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होने कहा आज किसान हमारे लिये व हमारे खेतों के लड़ रहें है, हमारे बच्चों के लिये लड़ रहे हैं, और आज इस आंदोलन का साथ हमारे नेता अखिलेश यादव दे रहे हैं, लिहाजा हमें उनके साथ खड़े होने की जरूऱत है।

यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। नरेश उत्तम के आगमन से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने जहाँ एक ओर सदर विधानसभा में उनका भव्य स्वागत किया तो वहीं रूदौली में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रजेश मिश्र के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही जनपद की अन्य़ विधानसभाओं में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अखिलेश को बताया “किसानों का नेता”

यात्रा के दौरान पूरी रौ में दिखने वाले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अखिलेश यादव को किसानों का नेता बताते हुये कहा कि हमारे नेता ने तो साफ कहा है कि या तो किसानों कि बात मानों या फिर पीछे हट जाओ। जाति आधारित जनगणना व जातिगत आरक्षण का मुद्दा उठाते हुये कहा कि हमारे नेता ने कहा है कि सरदार पटेल के उस फार्मूले को सरकार क्यों नहीं लागू करती, जिसमें उन्होने कहा था कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, और यही बात हमारे नेता ने सदन में कह दी तो सत्ता पक्ष के पीठ में दर्द हो गया।

हमारे नेता पर टिप्पणी, समझो हम पर टिप्पणी

सरकार पर हमलावर अन्दाज में नजर आये सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारे नेता पर एक भी टिप्पणी होती हैं, तो समझो वो टिप्पणी हम सब पर होती है। हमें इस चुनौती को मानना होगा और इन किसान विरोधी लोगों को हटाने का संकल्प लेना होगा, तभी हमारी यात्रा सही मायने में सफल होगी।

About Post Author