ताजनगरी का हवाई दर्शन जल्द शुरू

लोगों का ताजनगरी का हवाई दर्शन करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। जिसके लिए उप्र पर्यटन निगम द्वारा किए गए टेंडर के बाद पाँच कंपनियों को चुना गया है। तकनीकी बिड में सफल और सर्वाधिक बोली लगाने वाली चयनित कंपनी पर कैबिनेट मुहर लगाएगी। इससे शहर के पर्यटन में नए रंग तो जुड़ेंगे ही, साथ पर्यटकों को रोमांच का एहसास भी होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी,2019 में कोठी मीना बाजार मैदान में हुई रैली में एत्मादपुर के मदरा में हेलिपोर्ट का शिलान्यास किया था। 4.9 करोड़ रुपए लागत से हेलीपोर्ट बनाया गया है साथ ही उप्र पर्यटन विभाग ने इसके संचालन के योग्य बनाने के लिए शासन से 19 लाख रुपए की मांग करी है।

हेलिकाप्टर सेवा के संचालन को जिस कंपनी का चयन होगा, उसे हवाई दर्शन को अनुमति संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी करनी होंगी। हेलिकाप्टर की उड़ान को डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एवीएशन से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

About Post Author