आरएसएस स्वयंसेवक रह चुके हैं धर्मवीर प्रजापति

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए मंत्री शामिल हो गए हैं। आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूलरूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। प्रजापति भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

धर्मवीर प्रजापति

सियासी संघर्ष करके यूपी की राजनीति में आये धर्मवीर भारती का नाम भी कैबिनेट के मंत्रियों में गिना जा रहा है। जनपद  आगरा एमएलसी  व खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूलरूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं. वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वर्तमान में धर्मवीर प्रजापति यूपी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं. धर्मवीर प्रजापति भाजपा के कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. धर्मवीर प्रजापति ने आरएसएएस  स्वयंसेवक के रूप में संगठन को अपनी सेवा दी है। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक सफर की जबरदस्त  शुरुआत की। साल 2002 मे प्रजापति को प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश का महामंत्री बनाया गया। अब वो मंत्री बनकर अपनी नयी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

About Post Author