दून अस्पताल में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्थाएं प्रभावित

उत्तराखंड ,देहरादून : उपनल कर्मचारियों की अपनी मांगो को लेकर सोमवार से हड़ताल चल रही है। ऐसे में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य रोक देने से अव्यवस्था होने लगी है। इसी क्रम में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी उपनल कर्मचरियों के काम रोक देने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह अस्पताल में वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था बना रहा है। जिससे मरीजों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

बिलिंग काउंटर में लग रही है मरीजों की कतार

इसको लेकर अस्पताल के सीएमएस डॉ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में करीब साढ़े चार सौ से अधिक कर्मचारीयों के हड़ताल पर जाने की संभावना है। पूर्व में हड़ताल होने की संभावना के चलते अस्पताल प्रबंधन ने इसके इंतजाम किए थे। ऐसे में अस्पताल में अन्य कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया गया है। हालांकि बिलिंग काउंटर व ओपीडी में कुछ भीड़ अवश्य है। फिर भी अन्य जगहों पर हमने अस्पताल में कर्मचारियों की मदद से स्थिति को नियंत्रण में किया हुआ है। अस्पताल की इमरजेंसी व जच्चा बच्चा साथ ही आयुष्मान में आयुष्मान कार्ड बनने में किसी प्रकार की परेशानी वर्तमान में मरीजों को नहीं है।

 

 

About Post Author