UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी पड़ रही भारी, 42 के पार पहुंचा पारा, आज से 3 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव

उत्तर प्रदेश: बदलते मौसम के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मंगलवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान

अगले दो दिनों में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और मेरठ समेत अन्य जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। 30 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। राज्य में 3 अप्रैल तक हीट वेव का असर बना रहेगा।

प्रदेश के 5 सबसे गर्म जिले

जिला तापमान( डिग्री सेल्सियस)
आगरा 42.4
कानपुर 41.8
झांसी 41.6
प्रयागराज 41.2
लखनऊ 40.6

अगले दस दिनों तक राहत के असार नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिकतम तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी। अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा​​​​।

About Post Author