UP Nikay Chunav: द्वितीय चरण का मतदान जारी, जानिए 3 बजे तक कहाँ ,कितने प्रतिशत हुआ मतदान

केन्यूज़ डेस्क, नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगम समेत कुल 38 जिलों में मतदान हो रहे हैं। यहां महापौर और 590 नगर निगम वार्डों के लिए मतदान शुरू हो गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन 7 नगर निगमों में 6117 मतदान स्थल व 1798 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3969294 पुरुष मतदाता एवं 3457512 महिला मतदाता हैं।

95 नगर पालिका परिषद एवं 2551 नगर पालिका परिषद वार्ड 268 नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों का निर्वाचन कराया जा रहा है। इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों में 8198 मतदान स्थल एवं 2537 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3886525 पुरुष मतदाता व 3444385 महिला मतदाता हैं।

268 नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

268 नगर पंचायतों एवं 3495 नगर पंचायत वालों में 5309 मतदान स्थल और 2043 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 2361173 पुरुष मतदाता व 2113115 महिला मतदाता हैं। 370 निकायों एवं 6635 वालों के लिए 19618 मतदान स्थल, 6378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल पुरुष मतदाता 10216992 और 9015012 महिला मतदाता हैं।

7 नगर निगम में कुल 83 उम्मीदवारों के भाग्य का मतदाता करेंगे फैसला

राज्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा बताया गया कि 7 नगर निगम के महापौर पदों के 92 नामांकन प्राप्त हुए थे। जिनमें 90 नामांकन वैध पाए गए और इन नगर निगम के महापौर पद पर निर्वाचन लड़ने वाले 83 उम्मीदवार हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि 7 नगर निगमों के 581 पार्षदों के लिए 3840 उम्मीदवार हैं।

दोपहर  3 बजे तक वोट प्रतिशत 

  1. मेरठ   41.49%
  2. हापुड़  53.93%
  3. गौतमबुद्धनगर  53.29%
  4. गाजियाबाद   34.69%
  5. बागपत   53.96%
  6. बुलन्दशहर   52.27%
  7. बरेली    36.95%
  8. बदायूं    46.73%
  9. शाहजहांपुर  43.30%
  10. पीलीभीत  50.48%
  11. अलीगढ़    38.61%
  12. हाथरस      43.77%
  13. कासगंज  49.60%
  14. एटा       46.68%
  15. कानपुर नगर  32.84%
  16. फर्रूखाबाद    47.05%
  17. इटावा   42.81%
  18. कन्नौज  52.85%
  19. औरैया  49.90%
  20. कानपुर देहात  51.93%
  21. चित्रकूट    45.71%
  22. हमीरपुर   49.24%
  23. महोबा  47.92%
  24. बांदा    42.90%
  25. अयोध्या  46.75%
  26. सुलतानपुर  44.49%
  27. अम्बेडकर नगर  49.42%
  28. बाराबंकी  44.88%
  29. अमेठी  48.99%
  30. बस्ती     42.21%
  31. संत कबीर नगर  42.79%
  32. सिद्धार्थनगर  46.27%
  33. आजमगढ़    42.98%
  34. मऊ     49.70%
  35. बलिया   45.35%
  36. मिर्जापुर   40.35%
  37. सोनभद्र    44.19%
  38. भदोही   44.84%

About Post Author