आगामी 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह…श्रीराम भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर लगाए जय श्रीराम के नारे….जमकर किया नृत्य

रिपोर्ट – कुलदीप पंडित

उत्तर प्रदेश – आगामी 22 जनवरी को धर्म की नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह का माहौल है, वही बागपत में भी राम भक्तों के अंदर भारी उत्साह देखा गया। राम भक्तों ने भगवान श्रीराम और माता सीता को रथ पर बैठा कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दौरान जहां महिलाओं ने सर पर कलश रखकर जय श्रीराम के नारे लगाए वहीं भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों और बैंड बाजो की धुन पर राम भक्तों ने जमकर नृत्य किया।

 सर पर कलश रखकर लगाए जय श्रीराम के नारे

दरअसल आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बागपत के सौजन्य से आज भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सर पर कलश रखकर जहां जय श्रीराम के नारे लगाए वहीं शोभा यात्रा में जमकर नित्य भी किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर पालिका परिषद से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका में विश्राम किया। सुरक्षा को लेकर बागपत कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहें। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

About Post Author