प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विकास भगत का कालाढूंगी पहुंचने पर स्वागत

रिपोर्ट- रजत पन्त
कालाढूंगी,कालाढूंगी मंडल में मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के एक वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा नेता विकास भगत का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कालाढूंगी भ्रमण को सफल बनाने का निवेदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वर्ष का कार्यकाल सफल और बेमिशाल रहा है।
विकास ने कार्यकर्ताओं से 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे को सफल बनाने की अपील की। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जी 20 सम्मिट उत्तराखंड में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ है जो कांग्रेस के गले से नहीं उतर रहा है।

About Post Author