सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर, खुद किया कन्फर्म, दादा ने हाथ देखकर बताया होगा लड़का

KNEWS DESK- आज नया साल है, बीते 2023 में जिस लव स्टोरी की हिन्दुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा रही वो है सीमा हैदर और सचिन की कहानी| अब नए साल के स्वागत के साथ ही सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है| दरअसल, उन्होंने बताया- वो इसी साल सचिन के बच्चे की मां बनेंगी|

एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने बताया कि वो जल्द ही मां बनेंगी| इस पर जब रिपोर्टर ने पूछा क्या होली तक वो मां बन जाएंगी| इस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा, इतनी जल्दी तो नहीं लेकिन हां मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा| सीमा हैदर के प्रग्नेंट होने के सवाल को सचिन के पिता ने भी अपनी बातों से कन्फर्म किया| इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देख लिया है और उसे लड़का ही होगा|

सीमा के ससुर ने कहा कि वो जिसका हाथ देखकर बताते हैं वो कभी झूठ नहीं होता| वहीं सीमा हैदर ने इंटरव्यू में बताया कि वो खुद चाहती हैं उनका और सचिन का एक बेबी हो|

बता दें कि मोबाइल पर पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को नोएडा के रहने वाले सचिन से प्यार हो गया था, जिसके बाद वो अवैध तरीके से नेपाल के जरिए पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई थीं और सीधे उसके गांव पहुंच गई थीं| दोनों नेपाल के एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए थे| वहीं अब सीमा ने कहा- साल 2024 में उसके घर एक नन्हा मेहमान आएगा|

हालांकि सीमा हैदर के अवैध तरीके से भारत आने के बाद उस पर लोगों ने पाकिस्तान का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई दिनों तक सीमा हैदर से पूछताछ की थी| वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि चाहे भले उसकी यहां जान चली जाए लेकिन वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएगी| बता दें कि सीमा हैदर के अपने पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं| सीमा अपने सभी बच्चों को लेकर सचिन के साथ नोएडा में रह रही हैं|

About Post Author