तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिरे सत्येंद्र जैन

KNEWS DESK..दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। चक्कर आने के कारण वह गिरे। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत बिगड़ने पर LNJP  ले जाया गया।

 आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन कल रात  चक्कर आने के चलते तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए। सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन को दीन दयाल अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्विट

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही खना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

 तिहाड़ जेल के प्रशासन ने कहा

डीजी जेल संजय बेनिवाल के मुताबिक सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में गए थे। जहां वह कमजोरी के कारण फिसलकर गिर गए। गिरने के तुरंत बाद डॉकटरों ने उनकी जांच की। बाद में उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होने बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और जैन खतरे से बाहर हैं।

HC ने कही थी ये बात 

हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था, ‘वर्तमान अदालत इन कार्यवाहियों की वैधता में नहीं जा सकती है. तथ्य बताते हैं कि कुछ आय से अधिक संपत्तियों की जानकारी छिपाई गई थी. अदालत को प्रथम दृष्टया मामले को देखना होगा. व्यापक संभावनाएं इंगित करती हैं कि उनसे जुड़ी कंपपनिया (सत्येंद्र जैन) खुद उनके द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जा रही हैं।

About Post Author