डोईवाला में सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जलूस, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी विरोध में जमकर की नारेबाजी

रिपोर्ट- राजकुमार अग्रवाल 

उत्तराखंड- डोईवाला में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। अपनी मांगों को लेकर नियमित अंतराल में प्रदर्शन करते रहे सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों ने अपनी मांगों एवं सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की और सफाई कर्मचारियों के आंदोलन की अनदेखी का शासन प्रशासन पर आरोप लगाया।

लंबे समय से सरकार से कर रहे हैं स्थाईकरण की मांग 

सफाई कर्मचारियों ने कहां की हम लंबे समय से सरकार से स्थाईकरण की मांग कर रहे हैं जिसके लिए कई बार ज्ञापन व धरने प्रदर्शन भी किये जा चुके हैं| पिछले महीने 28 तारीख को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी तक का समय दिया था, परंतु हम लोग का स्थाईकरण नहीं किया गया। लेकिन उसके बाद भी सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। शासन प्रशासन के लोग हम लोगों के अनदेखी कर रहें हैं| जबकि एक सफाई कर्मचारी रात दिन मेहनत करके अपने शहर को साफ सुथरा रखता है परंतु दुर्भाग्य की सरकार हम लोगों के अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए बीमा पॉलिसी,अस्थाई करण व्हाट डॉक्टर मोहन रियल कमेटी की सिफारिशो को अति शीघ्र लागू करने की मांग करी

About Post Author