रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने की कड़ी निंदा

उत्तराखंड, देहरादून : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा में भी आक्रोश नजर आया। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने इस टिप्पणी को कांग्रेस नेताओं की हीन मानसिकता करार दिया और कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं बल्कि इससे पूर्व भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आते रहे हैं।

 

देश की महिलाओं का कांग्रेस ने किया अपमान

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है, कई जन कल्याणकारी योजना प्रदेश में जैसे – लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वही कांग्रेस महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके उनका अपमान कर रही है।

 

प्रदेश की पांचो लोकसभा सीट पर कांग्रेस की एक भी महिला प्रत्याशी नहीं

उन्होंने प्रदेश में पांचो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर भी कहा कि जहां भाजपा ने टिहरी लोकसभा सीट से एक महिला को प्रत्याशी के तौर पर उठाया है, वहीं कांग्रेस ने एक भी महिला प्रत्याशी नहीं उठाई। जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाया जाता।

 

 

About Post Author