बिछी चुनावी बिसात,इंडिया गठबंधन साथ

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब गिनती के ही दिन शेष रह गए हैं। चुनाव की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राज्य का राजनीतिक पारा भी सूर्य की तपिश के साथ चढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद राज्य का सियासी तापमान कांग्रेस पर हमला कर बढ़ा दिया है। वहीं पीएम मोदी के बाद अब राज्य में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी दौरे शुरू हो गए हैं। जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ और विकासनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके साथ ही हरिद्वार में रोड शो और साधु संतों से भी वह आर्शीवाद लेंगे। वही जेपी नड्डा के बाद अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों के चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार के नारे को साकार करेगी। वहीं उत्तराखंड में भाजपा के जीत के रथ को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में जाने का फैसला लिया है। इंडिया गठबंधन के सभी नेता कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। प्रेस क्लब में हुई प्रेसकॉन्फ्रेंस में आप और कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टीअधिकारिक तौर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में दोनों दल उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन के पांचों प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन भाजपा के जीत के रथ को रोक पाएगा। क्या भाजपा की तैयारी विपक्षी गठबंधन को भारी पड़ेगी 

 

 लोकसभा चुनाव के लिए अब समय बेहद कम है। उत्तराखंड की पाच लोकसभा सीटों में चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही राज्य का सियासी पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। भाजपाकांग्रेस ने चुनावी प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वहीं पीएम मोदी की विशाल जनसभा के साथ ही भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज हो चुका है। मोदी के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर है। इस दौरान वह दो जनसभाएं, बूथ स्तरीय बैठकें लेने के साथ ही हरिद्वार में रोड शो और साधु संतों का भी आशीर्वाद लिया है। वहीं जेपी नड्डा के बाद अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों के चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा के एक ओर जहां तमाम स्टार प्रचारक राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अबतक अपने स्टार प्रचारकों की सूची तक नहीं बना पाई है। हांलाकि कांग्रेस उत्तराखंड आ रहे भाजपा नेताओं से ये पूछ रही है कि आखिर उन्होने उत्तराखंड को यहां आकर क्या दिया

 

 आपको बता दें कि भाजपा 400 पार के नारे के साथ चुनावी जीत का दावा कर रही है…वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने भाजपा के इस दावे की हवा निकालने के लिए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी के तहत उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन के सभी नेता कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। प्रेस क्लब में हुई प्रेसकॉन्फ्रेंस में आप और कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टीअधिकारिक तौर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में दोनों दल उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन के पांचों प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेंगे। वहीं भाजपा का कहना है कि इंडिया गठबंधन के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे

 

 कुल मिलाकर उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। हांलाकि भाजपा ने जिस तरह से चुनावी माहौल को गरमाया हुआ है वैसी तैयारी किसी अन्य विपक्षी दलों की दिखाई नहीं देती वहीं एक और जहां कांग्रेस अबतक स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर ही मंथन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आठ अप्रैल को हल्द्वानी में होने वाली रैली भी स्थगित हो गई है। सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन भाजपा के जीत के रथ को रोक पाएगा। क्या भाजपा की तैयारी विपक्षी गठबंधन को भारी पड़ेगी या नहीं

 

About Post Author