राजस्थान : बालिकाओं को करें शिक्षित, समाज का हो उत्थान – कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

KNEWS DESK-  पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार यानी आज चूरू जिले के राजगढ़ मुख्यालय पर प्रजापत समाज विकास समिति की धर्मशाला के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और विज्ञान का है, जो समाज अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देगा, वही आगे बढ़ेगा|
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मेहनत की कमाई परोपकार के कार्यों में लगाना पुण्य का काम है| हम सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी|
कुमावत ने कहा कि समाज के विकास के लिए समय की मांग के अनुसार शिक्षा के मार्ग को और मजबूत करना होगा| इसके लिए समाज में पर्याप्त जागरूकता लाते हुए बालिकाओं को शिक्षित करना जरुरी है, जिससे कि समाज का उत्थान हो सके| इसी के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त लाभ उठाते हुए सामाजिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करें|
उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान में महिलाओं की भागीदारी अहम है| महिलाओं की भागीदारी शासन प्रशासन में भी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने नया वंदन विधेयक लाकर महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं| वहीं शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गैदर ने कहा कि शिक्षा सामाजिक उत्थान में सबसे अहम भूमिका निभाती है|

About Post Author