Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की हुई गिरफ्तारी, जानें गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैरा ने क्या कहा?

KNEWS DESK- पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस सुबह करीब साढ़े 6 बजे जलालाबाद पुलिस सुखपाल खैरा के चंडीगढ़ घर पहुंची थी। पुलिस ने सिर्फ इतनी जानकारी दी कि एक पुराना एनडीपीएस का मामला है जिसको लेकर पूछताछ के लिए उन्हें ले जाया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान फेसबुक पर लाइव आए सुखपाल सिंह खेरा

गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल सिंह खेरा खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। वीडियो में सुखपाल सिंह पुलिस पूछते दिख रहे हैं कि, ‘किस मामले में ये कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वो पूछते हीं पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस का कोई मुलाजिम मौजूद क्यों नहीं है। वहीं सुखपाल के सवालों पर पुलिस कहती दिख रही है कि, ये एनडीपीएस के एक मामले में ये कार्रवाई हो रही है.’

पंजाब में बदला राज

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस 10 बजे के करीब कर बड़ा खुलासा कर सकती है। वहीं सुखपाल खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने बताया कि, 2015 के एनडीपीएस के एक मामले में उनके पिता को आज गिरफ्तार किया गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद भी आज उनकी गिरफ्तारी की गई है। मेहताब खैरा ने कहा कि, सरकार ने बदला खोरी के चलते उनके पिता पर इस तरह का एक्शन लिया गया है।

About Post Author