गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत पर जमकर कसा तंज, जानें क्या कुछ कहा

राजस्थान- राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते चुनावी माहौल भी तैयार हो रहा है| ऐसे में सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच आरोप प्रत्यारोप के बयान बाजी बढ़ती दिखाई दे रही है| अब शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत पर उपराष्ट्रपति को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसा है| उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के राजस्थान आने पर भी बैन लगा दें| बाड़ेबंदी की तो उन्हें आदत है|

आपको बता दें कि बीते बुधवार को सीएम अशोक गहलोत के उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरों पर सवाल उठाने को लेकर शेखावत ने कहा, मुख्यमंत्री हार से डरे हुए हैं| उन्हें उपराष्ट्रपति का राज्य में आगमन भी खटक रहा है| केंद्र से तो वैसे ही उन्होंने तकरीबन सारे संबंध काट लिए हैं| उनके वश में हो तो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें| बाड़ेबंदी की तो उन्हें आदत है| एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप अशोक गहलोत बहुत हल्की बातें करते हैं| अब क्या कांग्रेस राजस्थान आने के लिए वीजा देगी|

शेखावत ने आगे कहा, कौन कहता है कि जनता को राहत न दो? लेकिन साढ़े चार साल सोने के बाद चुनावी लाभ के लिए सफेद हाथी जैसी इतनी घोषणाएं कर दो कि कर्मचारियों को भुगतान का संकट हो जाए, क्या ये अन्याय नहीं है? उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सामने है और राज्य सरकार आमजन का दीवाला निकालने में जुटी प्रतीत हो रही है|

About Post Author