पंजाब : चंढीगढ़ में जमीन ने देने पर आप ने राज्यपाल को दी चेतावनी, राजनीति में मचा घमासान

KNEWS DESK… आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह ने आज प्रेस कान्फ्रेंस की। जिसमें वह चंडीगढ़ प्रशासन पर निशाना साधते हुए नजर आए क्योंकि चंडीगढ़ में दफ्तर के लिए जमीन न देने पर सियासी घमासान मच गया है।

दरअसल आपको बता दें कि आप  ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें चंडीगढ़ में दफ्तर बनाने की जगह न मिली तो वह चंडीगढ़ में राज भवन के बाहर अपना दफ्तर खोल लेंगे चाहें इसके लिए उन्हें टेंट क्यों न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिल चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद गवर्नर को जमीन के लिए अपील की थी।  जिक्रयोग्य है कि चंडीगढ़ में जमीन लेने के लिए आम आदमी पार्टी 3 बार चिट्ठी लिख चुकी हैं। इसके बावजूद जमीन नहीं दी जा रही है। वहीं बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने दफ्तर के लिए जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है। आप ने इस दौरान भाजपा पर भी बड़े आरोप लगाए हैं कि गवर्नर साहिब जी चंडीगढ़ में भाजपा के पास 2 दफ्तर हैं।

यह भी पढ़ें… पंजाब : सुनील जाखड़ ने खलासा एड के दफ्तर पर NIA की छापेमारी पर जताई चिंता

About Post Author