पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5 किलो, 150 ग्राम गांजा बरामद

रिपोर्ट – कुलदीप पंडित 

उत्तर प्रदेश – बागपत की बिनोली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। गांजा तस्कर बिनोली के डेरा सच्चा सौदा आश्रम के जंगलों में तस्करी के लिए खड़ा था तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दरअसल पूरा मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का है। जहां बिनोली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिनोली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांजा तस्कर बिनौली थाना क्षेत्र बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के जंगलों में गांजे की तस्करी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

साथियों की जानकारी करने में जुटी पुलिस 

गांजा तस्कर बिनोली के बरनावा का रहने वाला बताया जा रहा, जिसका नाम इस्तकार है। इससे पहले भी वह उड़ीसा में एक कुंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर के साथियों की जानकारी करने में जुटी है।

About Post Author