राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आवाहन पर पेट्रोल पंप हुए बंद, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संचालकों ने की 2 दिन की हड़ताल

रिपोर्ट – मोहम्मद साकिर

राजस्थान – डीडवाना राजस्थान में आज पेट्रोल पंप संगठन के आवाहन पर पूरे राजस्थान के पेट्रोल पंप बंद नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालक अपनी मुख्य तीन सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल कर रहे हैं। जिनकी यह हड़ताल दो दिन तक चलेगी।

बता दें की हड़ताल की वजह से लोगों को पेट्रोल डीजल लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| आमजन को पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा है कि  बाकी राज्यों की तरह राजस्थान में टैक्स ज्यादा है उस टैक्स को कम किया जाए और जो पेट्रोल पंप संचालकों का जो कमीशन है वह भी कम है उसको बढ़ाया जाए और जो अन्य मांगे हैं उनको सरकार जल्द ही पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि यह दो दिन की हड़ताल है, अगर सरकार मांगे नहीं मानती है तो संगठन आगे का निर्णय लेकर बड़ा आंदोलन करेगा। इसके साथ ही पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोग इधर-उधर घूमते हुए भी नजर आए। डीडवाना शहर के तमाम पेट्रोल पंप इस हड़ताल को लेकर बंद नजर आ रहे हैं और हड़ताल का पूरा असर देखा जा रहा है।

About Post Author