Viral Video : शादी का जोड़ा और काला चश्मा पहने मंडप पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है| वीडियो में दुल्हन अपनी बारात में जमकर नाच रही है| शादी का जोड़ा और काला चश्मा पहने दुल्हन हांथों में फायर क्रैकर गन लेकर आतिशबाजी करती नजर आ रही है| इस नजारे को देखने कई लोग सड़कों पर रुक गए| उन्होंने दुल्हन के डांस को मोबाइल में कैद किया| अब दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

दुल्हन ने अपनी शादी में किया जमकर डांस 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है| वीडियो में दुल्हन अपनी बारात में जमकर नाच रही है| शादी का जोड़ा और काला चश्मा पहने दुल्हन अभिनेता गोविंदा के गाने ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ…’ गाने पर नाच रही है| इस दौरान उसके आसपास जमकर आतिशबाजी हो रही है| उसे नाचते हुए देखकर बग्घी के नीचे खड़े बाराती भी नाचने लगते हैं| वीडियो में दुल्हन भी अपने हाथ से आतिशबाजी करती नजर आ रही है| इस नजारे को देखने कई लोग सड़कों पर रुक गए| दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

लोगों ने देखा आनोखा नजारा

25 नवंबर को लोग जब बुरहानपुर की सड़कों पर निकले तो उन्हें बारात का आनोखा नजारा दिखाई दिया| उन्होंने देखा कि एक बारात में दुल्हन बग्घी पर बैठी है| उसे सैकड़ों बारातियों ने घेर रखा है| ये देख लोग दुल्हन को देखने खड़े हो गए| थोड़ी देर बाद अभिनेता गोविंदा का ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ…’ गाना बजने लगा| इस पर काला चश्मा और शादी का लहंगा पहने दुल्हन डांस करने लगी|

दुल्हन का फिल्मी अंदाज

उसने अपने हाथ में आतिशबाजी का उपकरण भी लिया हुआ था| इस दौरान उसके आसपास बग्घी पर आतिशबाजी होने लगी| दुल्हन के साथ-साथ बाराती भी नाचने लगे| ये नजारा बड़ी देर तक चलता रहा| जब तक दुल्हन डांस करती रही, लोग भी उसे देखते रहे| दुल्हन करीना के फिल्मी अंदाज को देखने के लिए हर शख्स ठहर सा गया| लोगों ने तुरंत इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया| दुल्हन करीना गुर्जर साली सकलपंच समाज के श्रावण साली की बेटी हैं| करीना के पिता की इच्छा थी कि बेटी की शादी इतनी धूमधाम से हो कि सब देखते रह जाएं|

पाटीदार समाज की परंपरा 

पाटीदार समाज और गुजरात समाज में दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर बारात निकालने की परंपरा है| इसे कन्या घाटडी परंपरा के नाम से जाना जाता है| इसमें घोड़ी पर सवार होकर  कन्या दुल्हन बनकर अपने पति के घर बारात लेकर जाती है|और उसे शादी करने के लिए अपने घर आने के लिए आमंत्रण देती है| वैसे तो यह परंपरा काफी समय से बंद हो गयी है लेकिन नई जनरेशन ने इसे फिर से शुरू किया है| अब दुल्हनों की खूब शानदार एंट्री देखी जा रही हैं|

About Post Author