मध्यप्रदेश: कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

KNEWSDESK- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी को घेरा। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  वहीं सीएम शिवराज पर तंज भी कसा। कमलनाथ ने कहा कि शायद इसीलिए भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने शिखर नेतृत्व को इस चुनाव में शून्य कर दिया है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि 18 साल के शासनकाल में यदि भाजपा चाहती तो मध्यप्रदेश के विकास को संभव कर सकती थी, लेकिन भ्रष्टाचार की लिप्तता में व्यस्त रहने की वजह से भाजपा के लिए ऐसा करना असंभव ही रहा। शायद इसीलिए भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने शिखर नेतृत्व को इस चुनाव में शून्य कर दिया है।

तथाकथित शिखर किस काम का

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर  तंज कसा लिखा कि,  मुख्यमंत्री के मंच पर उपस्थित होते हुए भी किसी  को उनका नाम लेने तक की याद नहीं आती, उनके काम की बात करना तो बहत दूर की बात है। तो फिर ऐसा तथाकथित शिखर किस काम का,  जो दिखाई न दे। इस विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को शिखर से शून्य पर ले आयेगी। भाजपा के राजनीतिक शिखर, बिखर गए हैं।

ये भी पढ़ें-   विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का दमदार टीजर हुआ रिलीज, टीजर देखकर रोम-रोम में जाग उठेगी देशभक्ति की भावना

About Post Author