विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का दमदार टीजर हुआ रिलीज, टीजर देखकर रोम-रोम में जाग उठेगी देशभक्ति की भावना

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की मचअवेटेड फिल्म सैम बहादुर लंबे समय से चर्चा में है| फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है| फिल्म में विक्की कौशल ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है| फिल्म का टीजर देखकर आपके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठेगी|

सैम बहादुर का टीजर 

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है| 1.26 मिनट का यह टीजर बेहद दमदार नजर आ रहा है| एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है उसकी इज्जत…. और एक सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है| इस डायलॉग के साथ शुरू होता है सैम बहादुर का दमदार टीजर| टीजर में फिल्म के हीरो विक्की कौशल दमदार अभिनय में नजर आ रहे हैं| विक्की कौशल एक इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल के किरदार में खूब जच रहे हैं|

काबिल-ए-तारीफ

टीजर में सैम बहादुर की दमदार डायलॉग डिलीवरी से लेकर शानदार अभिनय तक, सभी काबिल-ए-तारीफ है| वहीं टीजर में फातिमा सना शेख की भी छोटी सी झलक देखने को मिली, जो फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं| वहीं सान्या मल्होत्रा ने भी अच्छा काम किया है| बीते दिन फिल्म के नए पोस्टर के साथ विक्की कौशल ने फिल्म के टीजर की घोषणा की थी| तभी से फिल्म के टीजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

कहानी

सैम बहादुर की कहानी साल 1971 के दौरान हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की है| इस जंग के दौरान भारत के पहले फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ सैम मानेकशॉ का बहुत बड़ा योगदान रहा है| यह फिल्म इन्ही की कहानी पर आधारित है| फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है| फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से उन्होंने अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा की थी|

About Post Author