मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में रात ढाई बजे खुले महाकाल के कपाट, भांग और मेवे से किया गया भगवान शिव का श्रृंगार

रिपोर्ट – राहुल बैरागी

मध्य प्रदेश – आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर, खंडवा के ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में चौरागढ़ महादेव मंदिर समेत प्रदेश सभी शिवालयों में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रदेशभर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन भी हो रहें।

 बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना

बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। महाकाल के पट गुरुवार रात 2.30 बजे खुल गये है जोकि शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान बाबा महाकाल की विशेष पूजा अर्चना भी की जायेगी।

महाशिवरात्रि की देर रात्रि 11 बजे से अगले दिन 9 मार्च प्रात: 6 बजे तक भगवान महाकाल का महाअभिषेक पूजन श्रृंगार किया जायेगा। जिसमे एकादश – एकादशनी रूद्रपाठ व विभिन्न मंत्रो के माध्यम से 11 ब्राह्मणों द्वारा देवादिदेव भगवान महाकालेश्वर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग का अभिषेक भी किया जायेगा।

गर्भगृह और नंदी हॉल को भी विदेशी फूलो से सजाया गया

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए गुरुवार रात से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई है वहीं गर्भगृह और नंदी हॉल को भी विदेशी फूलो से सजाया गया है।

12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना

आज सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूजा और अभिषेक किया। दावा किया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। इधर, ओंकारेश्वर महाराज का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर रहे हैं।

About Post Author