अजय देवगन की शैतान हुई रिलीज, फैन्स ने शेयर किये रिव्यू

KNEWS DESK – अजय देवगन की शैतान आज 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म ने एडवांस बुकिंग में खूब नोट छापे हैं| फैन्स फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं| फैन्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद अपना रिएक्शन एक्स पर शेयर करना शुरू कर दिया है|

Shaitaan Movie Review In Hindi Ajay Devgn R Madhavan Jyothika Incredible  Performance | Jansatta

अजय देवगन की शैतान 

शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| फिल्म में आर माधवन के नेगटिव रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं| फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| ‘शैतान’ फिल्म एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक पिता का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं, जिनकी बेटी की जान खतरे में है|

साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ को लेकर फैन्स ने अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया है| एक यूजर ने एक्स पर लिखा -‘डर को मिला नया चेहरा| तांत्रिक के किरदार में माधवन ने किया कमाल… अजय देवगन ने पिता का परफेक्ट रोल निभाया है| शैतान आपके रोंगटे खड़े क्र देने के लिए काफी है| वहीं दूसरे यूजर ने एक्टर्स और फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘यह नाखून चबा जाने वाला एक्सपीरियंस है|

अजय और आर माधवन की जमकर हो रही तारीफ 

फैन्स अजय और आर माधवन की जमकर तारीफ कर रहे हैं| आर माधवन की एक्टिंग ने तो ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर ही दिए हैं| साथ ही में अजय देवगन की भी जमकर तारीफ हो रही है एक यूजर ने लिखा  ‘शैतान अपने कॉन्सेप्ट को लेकर दहाड़ रही है| अजय देवगन कमाल हैं| वहीं आर माधवन ने अपने नेगेटिव रोल से धमाल मचा दिया है| बाकी भी बहुत अच्छे हैं| विकास बहल ने एक मजबूत फिल्म दी है और यह जरूर अच्छा करेगी|

यह भी पढ़ें – अनंत- राधिका की प्री वेडिंग पर डांस करने को लेकर आमिर खान ने किया रिएक्ट, कहा- ‘वो भी मेरे फैमिली फंक्शन में डांस करते हैं…’

About Post Author