केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में केजरीवाल आज भरेंगे हुंकार

KNEWS DESK… केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी रामलीला मैदान में रैली कर रही है। दिल्ली के सीएम 12 वर्ष बाद एक बार फिर से रामलीला मैदान में राजनीतिक रैली को सम्बोधिंत करेगे। एक तरफ यह भी कहा जा रहा कि केजरीवाल आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अभियान कतर रहे हैं। रैली को दिल्ली सीएम के अलावा पंजाब सीएम भगवंत मान , दिल्ली सरकार के मंत्री भी सम्बोधित कर सकते हैं।

दरअसल आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा 19 मई को लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आप पार्टी से दिल्ली के सीएम केजरीवाल के द्वारा यह एक मेगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में अफसरों के तबादला-तैनाती और चौकसी को,लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। इसके खिलाफ यह मेगा रैली आयोजित की जा रही है। पार्टी का दावा है कि रैली में बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग हिस्सा लेंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। रैली में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रामलीला मैदान में पंडाल लगाया गया है। जिससे लोगों को धूप और गर्मी से परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पानी, शौचालय, मेडिकल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने अपने बयान में कहा है कि इसके लिए घर-घर अभियान शुरू किया गया है। हर दिल्लीवासी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि केंद्र सरकार ने उनके वोट के मूल्य का अपमान क्यों किया है? पार्टी का दावा है कि एक लाख लोग जुट सकते हैं और यह एक ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

अन्य कई दलों से बात कर रहे हैं केजरीवाल

इस बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मिल रहे हैं और अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे कि राज्यसभा में अध्यादेश पारित न हो पाए। लेकिन कहा जा रहा है कि केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान कर रहे हैं। राजनीति जानकारों का कहना है कि केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने के लिए जोरदार कोशिश कर रहे हैं।

About Post Author