हरियाणा : नूंह में VHP की शोभायात्रा आज,प्रदेश की सीमाएं सील,इंटरनेट सेवा बंद

KNEWS DESK- नूंह व इसके पास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सावन के आखिरी सोमवार को VHP शोभायात्रा निकालने पर अड़ी है। लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत लही ही है। जिले में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और साथ ही राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही  इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है।

आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के आह्वान पर VHP के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है कि आज सावन माह के आखिरी सोमवार पर साधुओं के आशीर्वाद से हम जलाभिषेक कर रहे हैं।  इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हमारे नेता नलहर मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि उनके साथ होंगे। सरकार और जी20 की तैयारियों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए हमने यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से पूरा करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें… हरियाणा : ब्रजमंडल यात्रा को लेकर VHP अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुलिस हो गई अलर्ट

घर के पास भगवान भोले के मंदिर में जलाभिषेक करें-मनोहर लाल

जानकारी के लिए बता दें कि  हरियाणा के CM  मनोहर लाल ने लोगों से अपील कि है सावन के अंतिम सोमवार को अपने घर के पास भगवान भोले के मंदिर में जलाभिषेक करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने की सभी की जिम्मेदारी बनती है। कोई भी व्यक्ति ऐसा न करे जिससे कानून व्यवस्था में बाधा आए व लोगों को परेशान का सामना करना पड़े।

यह भी पढ़ें… हरियाणा: नूंह में दोबारा शोभायात्रा निकालने पर धारा 144 हुई लागू, कांग्रेस विधायक मामन खान से पुलिस करेगी पूछताछ

यह भी पढ़ें… हरियाणा : नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सीएम ने दिया बड़ा बयान, कहा-मंदिरों में जलाभिषेक कर सकते हैं श्रद्धालु

About Post Author