हरेला पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया, प्रकृति को हरा भरा रखने का दिया संदेश

उत्तराखंड-  राज्य में हरेला पर्व हर वर्ष मनाया जाता है। इस दिन प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प लिया जाता है। इसके साथ ही राज्य में सावन माह की शुरूआत भी इसी पर्व से शुरू होती है। ऐसे में सभी इस दिन को बड़ी धूम धाम के साथ मनाते हैं। साथ ही प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश भी देते हैं। बीते दिन हरेला पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों ने भी इस पर्व को मनाया और पौधे भी वितरित किये।

रैली निकाल दिया हरियाली का संदेश

प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ हरेला पर्व में हरियाली का संदेश देते हुए शहर में रैली भी निकाली गयी। सामाजिक संस्था याद ने शहर के गांधी पार्क से हरेला पर्व पर रैली निकाली जो घंटाघर से होते हुए कनॉट प्लेस तक पहुंची। रैली में हरियाली का संदेश दिया गया। साथ ही खत्म होती खेती, वनों का अंधाधुन कटान को लेकर भी प्रश्न उठाये। रैली में ढोल, दमाउ के साथ ही मांगलगीत भी गाये गये।

प्रदेश कांग्रेस ने भी फलदार पौधे किए वितरित

हरेला पर्व व सावन माह की शुरूआत के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं को फलदार पौधे वितरित किये। साथ ही कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वह उसे अपने आवास में व आसपास में रोपे और नियमित इसकी देखरेख भी करें।

About Post Author