बाराबंकी में निकली रामलला की भव्य शोभायात्रा, महिलाओं और बच्चों ने बरसाए फूल, जय श्री राम के लगाये नारे

रिपोर्ट- मो0 रज़ी सिद्दीकी

बाराबंकी – अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश राममय हो चुका है। बाराबंकी जिले के लोग भी रामलला की भक्ति में सराबोर हैं। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय सनातन महासभा के द्वारा रामलला की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रथ पर रामलला सवार होकर निकले। शोभायात्रा के दौरान रामलला पर महिलाओं और बच्चों ने फूल बरसाए। लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए, इसके साथ ही श्री राम के भजन से पूरा शहर गूंज उठा। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बच्चे भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूप में नजर आए। महासभा के द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में आज भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।

जय श्रीराम के जयकारों के बीच राममय हुई गोरक्षनगरी, निकाली गई भव्य शोभायात्रा | Gorakhpur News | Newstrack Hindi News | | Gorakhpur: जय श्रीराम के जयकारों के बीच ...

राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जताई खुशी 

दरअसल, अयोध्या में आज भगवान राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इसी को लेकर पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूब गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश भक्ति के रंग में रंगा है। इसी क्रम में रामलला की शोभायात्रा बाराबंकी में कैलाश आश्रम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। यह शोभायात्रा कैलाश आश्रम छाया चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा होते हुए विजय नगर पहुंची, फिर वहां से वापस आकर जीआईसी ऑडिटोरियम में यात्रा खत्म हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी का इजहार किया। शोभायात्रा जिन जिन मार्गों से गुजरी, वहां का वातावरण श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।

देश भर के रामभक्तों में उत्साह का माहौल

इस दौरान अखिल भारतीय सनातन महासभा की किरन तिवारी और रवींद्र तिवारी ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर के रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह सभी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उनके सामने भगवान रामलला का भव्य मंदिर बन गया और उसमें आज प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इसी खुशी को और बढ़ाने के लिए हम लोग आज शाम को भजन संध्या का भी आयोजन कर रहे हैं।

About Post Author