बिहार के दरभंगा में राष्ट्रध्वज के साथ हुआ ब्लंडर

के न्यूज़\बिहार-  बिहार में आज गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की ओर से उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया मामला दरभंगा का है| जहाँ पर नेहरू स्टेडियम में दरभंगा मंडल के कमिश्नर ने उल्टा तिरंगा फ़हराया  दिया|  इस दौरान झंडे को सलामी भी दी गई और राष्ट्र गान भी गा दिया गया|  हालांकि, बाद में किसी महापुरुष ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और तुरंत  तिरंगे को सीधा किया| लेकिन तब तक कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया था|

सूत्रों के अनुसार कि तिरंगा फहराने वाले अधिकारी का नाम मनीष कुमार है| नेहरू स्टेडियम में हर साल 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है | इसको लेकर एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है और इस बार भी गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों ने काफी तैयारियां की थीं, समारोह के लिए एक बड़ा सा मंच बनाया गया, और  जहां से उल्टे झंडे को सलामी दी गई| इस बार कार्यक्रम में आईजी ललन मोहन प्रसाद ने भी शिरकत की थी|

कार्यक्रम में डीएम राजीव रौशन, एसएसपी अवकाश कुमार, सीटी एसपी सागर कुमार और केवटी के बीजेपी एमएलए मुरारी मोहन झा भी शामिल थे | बेनीपुर के जेडीयू विधायक विनय कुमार भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे|

जिसने भी झंडा बांधा था सभी लोग उसपर नाराजगी जता रहे थे मगर क्या वहां मौजूद इतने बड़े औधे के अधिकारियो को ये ब्लंडर दिखाई नहीं दिया???

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी के विधायक मुरारी मोहन झा ने उल्टा झंडा फहराने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है और इसको लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है|

यही नहीं आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमुई के प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई में उल्टा झंडा फहराने का मामला सामने आया था| प्रभारी हेडमास्टर ने की ओर से उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया था| काफी देर तक उल्टा झंडा आसमान में लहराता रहा| लेकिन, बाद में इसे सीधा कर दिया गया था| हालांकि किसी ने उल्टे झंडे का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था|

उल्टा तिरंगा फहराया जाना संवैधानिक तौर पर तिरंगे का अपमान माना जाता है|

About Post Author