दिल्ली में बाढ़ के बाद पीने के पानी का संकट, 3 बड़े वॉटर प्लांट बंद

KNEWS DESK….  दिल्ली के लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। बाढ़ से बेहाल लोगों को अब पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ सकती है। तीन बड़े वॉटर प्लांट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली वालों की टेंशन और बढ़ गई।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली यमुना के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी की वजह से राजधानी में रहने वाले लोग चारों तरफ से कई तरह की परेशानियों में घिर गए हैं।यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 208.6 मीटर तक पहुंच गया है।इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों मे बाढ़ की वजय से  वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ा है। इनके पंप में पानी भर गया है। प्लांट में भी पानी भर गया। जब पानी का स्तर कम होगा। इसके बाद इन्हें सुखाने के बाद चालू किया जाएगा। अभी चला दिया गया तो पानी भरते समय करंट आ सकता है।

25% कम मिलेगा पानी

CM केजरीवाल ने बताया कि 3 वॉटर ट्रीटमेंट बंद हो गए हैं। इस वजह से दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई कम हो जाएगी। दिल्ली के लोंगो को पीने के पानी मे दिक्कत हो सकती है। CM अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि अगले 2 दिन तक पानी की दिक्कत रहेगी। CM केजरीवाल आज  वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने गए। उस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना इस स्तर पर आई है। हमने ये कभी नही सोचा था कि पानी इस स्तर पर पहुंच जाएगा।

About Post Author