डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे ने दिया विवादित बयान

KNEWS DESK…. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे ने  विवादित बयान दिया। जिसके चलते योगेश मौर्य सुर्खियों में आ गए हैं। ड्प्टी से बेटे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस अब आजम खां की भैंस नहीं ढूंढती है, बल्कि अतीक को गोली मारने का काम करती है।

दरअसल आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य ने विवादित बयान देने के बाद से सुर्खियों में आ गए हैं। योगेश शनिवार को भरवारी में आयोजित नव निवार्चित नगर पालिका अध्यक्ष कविता  सरोज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जिस दौरान योगेश ने मंच पर से विवादित बयान देते हुए कहा कि  उत्तर प्रदेश की पुलिस अब आजम खान की भैंस नहीं खोजती, बल्कि अतीक को गोली मारने का काम करती है। योगेश यहीं नहीं रूके। मीडिया से मुखातिब होते हुए योगेश ने सिराथू व चायल के सपा विधायकों के बारे में टिप्पणी की। केशव के बेटे ने कहा कि दोनों विधायक अपने-अपने क्षेत्र में घुसने की हिम्मत नही जुटा पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा के विकास को जिम्मेदार बताया। समारोह में डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, बारा विधायक वाचस्पति व चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।

केशव के बेटे का विवादित बयान सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव के बेटे योगेश मौर्य बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होने गए हुए थे।योगेश ने संबोधन में  भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए एक ऐसा बयान दे बैठे, जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना गया। योगेश ने मंच से कहा कि अंतिम में वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि डीएम साहब की पुलिस अब आजम खान की भैंस पकड़ने का काम नहीं करती, वह अतीक को गोली मारने का काम करती है। इसके बाद वह मंच छोड़ अपनी कुर्सी की ओर बढ़े तो मंचासीन अफसर और नेता मुस्कुराने लगे।

About Post Author