पिछले 9 साल नवनिर्माण के रहे, गरीब कल्याण के रहे, नए संसद भवन से PM मोदी का पहला संबोधन

 K NEWS DESK- देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया| संबोधन में पीएम ने भारतवासियों को नए संसद मिलने पर बधाई दी है।

आपको बता दें  28 मई 2023 का दिन शुभ दिन है| देश आजादी के 75 साल होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है| इस अवसर पर देश को यह नया संसद भवन उपहार में मिला है| आज सुबह ही संसद भवन में सर्वधर्म पंथ प्रार्थना हुई जिसमें 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही नए कीर्तिमान गढ़े जाते हैं. आज नया भारत नए लक्ष्य लेकर नए रास्ते गढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि नया जोश है नया उमंग है, नया सफर है|

अमृतकाल आशंकाओं को पूरा करने का समय

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह संसद देश की जिस आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। जो रूक जाता है।उसका भाग्य भी रूक जाता है। जो चलता जाता है उसका भाग्य बुलंदियों को छूता है। इसलिए चलते रहो| गुलामी के बाद भारत ने बहुत कुछ खोकर नई यात्रा शुरू की थी. वो यात्रा कई उतार -चढ़ाव से भरी रही, कई चुनौतियों से पार करते हुए यात्रा आजादी के अमृतकाल में पहुंच गई है. आजादी का यह अमृतकाल देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है|

About Post Author