डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे शुक्लागंज, भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता को जिताने की लोगों से की अपील

रिपोर्ट: द्विजेन्द्र मिश्रा 

उन्नाव/शुक्लागंज,  नगर पालिका गंगाघाट चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से दोबारा प्रत्याशी रंजना गुप्ता के लिए लोगों से वोट की अपील करने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्लागंज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वही राजेश गुप्ता गोल्डी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं, वही प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी का डंका बज रहा है। ऐसे में निकाय चुनाव में भी लोगों को भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिता कर सरकार को मजबूत करने का काम करना चाहिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता जीतने के बाद नगर में और अधिक विकास कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें शुक्लागंज को पूरे प्रदेश में नंबर एक शहर बनाने का काम करना है जिसके लिए उन्हें राज्य व केंद्र सरकार से भी मदद मिलेगी।

 

इस दौरान भाजपा सांसद हरि सच्चिदानंद साक्षी, उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता केडी त्रिवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, अमरेंद्र गुप्ता, विशाल त्रिपाठी, सुरेश चंद्र शुक्ला, दुर्गा तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

About Post Author