उर्फी जावेद से inspiration लेकर दिल्ली मेट्रो में केवल बिकिनी पहनकर लड़की ने किया सफर, वीडियो हुआ वायरल

knews desk, सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में बिकनी पहने सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सामने आया। इस पर लोगों ने तंज कसते हुए नाराजगी व्यक्त की। अब एक और तस्वीर भी सामने आई है जिममें लड़की अलग रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि लड़की इस तरह की बिकनी पहनकर कई बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर चुकी है। लड़की ने शरीर ढकने के लिए नाम मात्र के लिए कपड़े पहनी हुई है। पहले वीडियो में लड़की सीट पर बैठकर खुद को बैग से छिपाए नजर आई, इसके बाद वह उठकर चली गई। अन्य तस्वीर में वह मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि ये वीडियो कब का है, लड़की कौन है, इससे जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन लड़की के बिकनी पहनकर मेट्रो में सफ़र करने का फोटो और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर सवाल पूछ रहे हैं कि “क्या इस तरह आदमी भी कम कपड़ों में सफ़र कर सकते हैं?”

@barkhatrehan16 यूजर ने लिखा कि अगर यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, तो अफसोस हमारी युवा पीढ़ी की लड़कियां ऐसे सशक्तिकरण का शिकार हो सकती हैं और यही तो बेशर्म नारीवादी चाहती हैं। मैं इसे कल्चरल नरसंहार कहूँगी।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस तरह ये लड़की यात्रा कर रही है, क्या आदमियों को भी इस तरह यात्रा करने दिया जायेगा। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि अंडरवियर पहनकर टॉयलेट जाने पर भाजपा विधायक पर केस हुआ था, क्या इस लड़की पर कार्रवाई होगी?

About Post Author