दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल के 7500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 69 हजार रुपये है महीने की सैलरी

KNEWS DESK –  दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 7500 से ज्यादा पदों पर भर्ती चल रही है|अगर आप योग्य हैं तो फटाफट अप्लाई कर दें कुछ ही दिन में लास्ट डेट आने वाली है|भर्ती के लिए आप केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| भर्ती के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं|

दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 

कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने कॉन्सटेबल के 7 हजार से ज्यादा पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे| इनके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस काफी समय से चल रहा है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है| इसलिए अगर इच्छुक और योग्य होने के बावजूद किसी वजह से आपने अभी तक फॉर्म न भरा हो तो अब भर दें| दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल की इन रिक्तियों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है| जैसा कि आप देख सकते हैं, समय कम है इसलिए देर न करें|

भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल

दिल्ली पुलिस के इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है| ऐसा करने के लिए आपको दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट delhipolice.gov.in पर जाना होगा| इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 7547 पद भरे जाएंगे| इनमें से 5056 पद पुरुषों के लिए और 2491 पद महिलाओं के लिए हैं| पद के लिए सेलेक्शन कई राउंड की परीक्षा पास करने के बाद होगा| सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी| ये नवंबर-दिसंबर 2023 के महीने में आयोजित की जाएगी| एग्जाम डेट है 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर 2023 और 1, 4, 5 दिसंबर 2023 है| ये पद कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) के हैं और आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 पैटर्न से बारहवीं पास की हो| इनके लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है| इसके अलावा कुछ फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट भी पास करने होंगे| आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा| एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है|सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को महीने के 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी| दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती की सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं|

About Post Author