पूर्वी दिल्ली में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन मैराथन, महिला दिवस के लिए पूर्व नियोजित किया गया कार्यक्रम

रिपोर्ट- प्रवेश शर्मा

KNEWS DESSK- पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट कांप्लेक्स में आज नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महिला सशक्तिकरण और विकास को लेकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया साथ ही लगभग 3 किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन हुआ जिसमें बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में शाहदरा जिले के अध्यक्ष संजय गोयल, पार्षद मोनिका पंत, संदीप कपूरकपूर, कृष्णा नगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल और शाहदरा महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल ने शिरकत की।


आपको बता दें कि 8 मार्च को महिला दिवस है लेकिन उसी दिन शिवरात्रि होने के कारण महिलाओं का व्रत होता है इसी कारण यह कार्यक्रम पहले आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें-  पल्स पोलियो अभियान, 5 साल तक के 2 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक

About Post Author