दिल्ली की हवा हुई जहरीली, जहांगीरपुरी-विवेक विहार में AQI 300 पार, GRAP-1 लागू

दिल्ली-NCR में हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण बढ़ने लगा है। 22 अक्टूबर को जहांगीरपुरी में AQI 309 और विवेक विहार में 306 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP-1 लागू कर निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगाई गई हैं।

Knews Desk– दिल्ली में बदलते मौसम के बीच वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के बीच कई इलाकों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 309 और विवेक विहार में 306 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर बना हुआ है।

मंदिर मार्ग और नरेला में AQI 280, सिरीफोर्ट में 276, बवाना में 275, अलीपुर में 273, मुंडका में 265, एनआईएच नरेला में 260, तालकटोरा गार्डन में 254 और वजीरपुर में 253 दर्ज किया गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में AQI 247, आईआईटी दिल्ली में 244, नजफगढ़ में 241, जेएनयू में 239 और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के आसपास 238 रहा।

आनंद विहार में AQI 237, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 231, अशोक विहार में 223, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 के पास 216, अया नगर में 215 और वसुंधरा एन्क्लेव में 209 दर्ज किया गया।

वहीं, बुराड़ी में AQI 190, कराला में 186, दिलशाद गार्डन के आईएचबीएएस क्षेत्र में 182, नांगलोई में 181, नेहरू नगर में 177, झरोदा कलां में 170, इग्नू मैदान गढ़ी में 169 और उत्तम नगर में 167 दर्ज किया गया। लोधी रोड में AQI 159, दिल्ली कैंट में 155, आईएमडी लोधी रोड में 147, बदरपुर में 145, श्री अरबिंदो मार्ग पर 144, मैदान गढ़ी में 129 और टिकरी कलां में 122 रहा।

AQI के मानकों के अनुसार, 201 से 300 के बीच वायु गुणवत्ता खराब और 301 से 400 के बीच बहुत खराब श्रेणी में आती है। ऐसे में जहांगीरपुरी और विवेक विहार की हवा बहुत खराब श्रेणी में है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण बढ़ने के बीच दिल्ली में GRAP-1 लागू किया गया है और निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *