देसी स्टाइल में महिलाओं ने ठुमके लगाकर इंटरनेट पर जीता दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी डांस करने वाली महिलाओं की तारीफ करने से नहीं बच पाएंगे इस वीडियो को देख यूजर्स महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं कई यूजर तो महिलाओं की डांस देखकर  हैरान हैं यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव है धरती पर जीरो ग्रेविटी पहली बार देखने को मिल रहा है एक यूजर ने लिखा है आंटी में मां दुर्गा समा गई हैं।एक यूजर प्रसाद ने लिखा है-आंटी आसमान में उड़ने वाली थी तब तक वीडियो काट दिया डांस स्टेप्स से ऐसा प्रतीत होता है कि वाकई में महिलाओं ने ग्रेविटी को मात दे दी है 
 
बेहतरीन ठुमके लगाती नजर आई 
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेपाल के किसी रिहायशी इलाके में महिलाएं किसी खास मौके पर एकत्र हुई हैं  कोई उत्स्व मनाया जा रहा है या शादी की कोई रस्म है सभी महिलाएं साड़ी पहन रखी हैं साथ ही मेकअप और माथे पर नेपाली स्टाइल में टीका लगाया हुआ है तभी गाने बजाने का कार्यक्रम शुरू होता है इस मौके पर स्थानीय ट्यून में ढोलक बजाया जा रहा है तभी स्थानीय महिलाओं के पांव थिरकने लगते हैं फिर एक के बाद एक कर कुछ महिलाएं डांस करने लगती हैं सबसे मजेदार बात यह है कि महिलाओं का डांस स्पीड में चलती ट्रेन की तरह है कुछ महिलाएं बड़ी स्पीड में डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान महिलाएं अपने शरीर को पीछे की तरफ ले जाती हैं इस पोजीशन में खड़ा होना मुश्किल होता है जबकि महिलाएं डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ देर तक डांस करने के बाद महिला रूक जाती हैं। वहीं, कई महिलाएं डांस का आनंद उठा रही हैं इस मौके पर महिलाएं ताली और सीटी बजाकर हौसला अफजाई कर रही है।

About Post Author