कांग्रेस ने भाजपा के पलायन रोकने को लेकर किया कटाक्ष

उत्तराखंड, देहरादून : भाजपा के पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने बीते दिन अपना नामांकन भरा। इसके साथ ही उन्होंने पौड़ी के लोगों से वादा किया गया कि अगर वे जीतते हैं तो पौड़ी में पलायन को खत्म कर देंगे। उनकी इसी बात पर कांग्रेस ने हमला बोला। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि आपने उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से पौड़ी की जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया और ना ही जनता आपको पहचानती है। उन्होंने अनिल बलूनी के विभिन्न पदों पर कार्यकाल का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने जनता के लिए कुछ भी ऐसा आज तक नहीं किया है जिससे जनता उनको इस बार चुनेगी।

 

वही इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की प्रवक्ता पौड़ी के बेटे अनिल बलूनी की उपलब्धियों को गिना रही है, उससे यही स्पष्ट होता है कि पौड़ी के गांव का रहने वाला एक साधारण लड़का आज लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुना गया और यह हम सभी के लिए गौरव की बात है, क्योंकि ऐसा भाजपा में ही संभव हो सकता है।

 

 

About Post Author