ब्रम्ह सभा के द्वारा कराया गया सामूहिक उपनयन और विवाह संस्कार कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट – द्विजेन्द्र मिश्रा

उन्नाव, शुक्लागंज। उन्नाव के शुक्लागंज ब्रम्ह सभा की ओर से रविवार को गोपीनाथ पुरम में सामूहिक विवाह और उपनयन संस्कार कराया गया। जहां विवाह के बाद नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया गया।

        दरअसल आपको बता दें कि  गोपीनाथ चंद्रावती स्कूल में सुबह 51 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। जहां आचार्यो ने बटुकों को जनेऊ धारण करवाते हुए इसकी उपयोगिता व नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनेऊ धारण करना इसके नियमों पर दृढ़ता पूर्वक चलना प्रत्येक ब्राह्मण का नैतिक कर्तव्य है। इसके साथ ही बटुकों को गुरु मंत्र दिया गया। जिसके बाद 51 बटुक नगर में भ्रमण करते हुए राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां सभी ने मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया और माता-पिता और परिजनों का भी आशीर्वाद लिया। परिजनों ने उन्हें वस्त्र शगुन की राशि सहित अनेकों उपहार दिए गए। वहीं शाम के समय सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। जहां आकांक्षा संग ज्ञानेन्द्र, खुशी संग रोहित, जान्हवी संग हिमांशु, दिव्या संग रवीन्द्र, रूबि संग आलोक, लक्ष्मी देवी संग विकास कुमार, शिवांगी संग पवन, शीतल संग दीपक, सुहानी संग कमलकांत ने एक दूसरे का हाथ थाम कर सात फेरे लिये। इसके साथ ही उन्हें दहेज का सामान भी दिया गया। वहीं जानाती और बाराती के खाने पीने की भी व्यवस्था कराई गई। इस मौके पर विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, ब्रम्हसभा अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सचिव अंजनी कांत मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, राजीव मिश्र, अंजनी अग्निहोत्री, अवनीश शुक्ल, योगेंद्र देव त्रिपाठी, रवि शुक्ला, श्रीकांत त्रिवेदी, प्रमोद त्रिवेदी, जय शंकर मिश्र, श्याम बिहारी शुक्ल, लालाराम, अनुज तिवारी, बी डी त्रिवेदी, दिनेश अवस्थी, संतोष मिश्र मौजूद रहे।

About Post Author