CM योगी ने नारी शक्ति वंदन समारोह में किया विशाल जनसभा को सम्बोधित, देवरिया जनपद वासियों को दी करोड़ों की सौगात

रिपोर्ट – रामाश्रय त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश – देवरिया जिला मुख्यालय पर स्थित चीनी मिल ग्राउंड पर नारी शक्ति वंदन समारोह में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वासियों को करोड़ों की सौगात दी है |
सरकार की बदौलत उत्तर प्रदेश विकास का कीर्तिमान किया स्थापित 

आपको बता दें कि देवरिया जिले के जिला मुख्यालय पर स्थित चीनी मिल ग्राउंड पर नारी शक्ति वंदन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की बदौलत उत्तर प्रदेश विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। हर क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला है, किसान खुशहाल है नौजवानों को रोजगार मिला है उद्यमी निवेश कर रहे हैं| आज उसी का परिणाम है कि देवरिया जिले में आज 679 करोड़ की 673 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

पीएम आवास के लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी

नगर पालिका और नगर पंचायत के 23954 पीएम आवास के लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पांच सौ सालों के इंतजार के बाद भगवान राम के मंदिर के निर्माण का सपना साकार किया गया है और आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर आम जनता की बदौलत जीतेगी। इसके पूर्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम,सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सभा कुंवर, विधायक दीपक मिश्रा, विधायक जय प्रकाश निषाद, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एम एल सी डॉ रतन पाल सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कामेश्वर सिंह मौजूद थे।

About Post Author